फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी ने किया एलान, मानसरोवर में राम मंदिर का निर्माण पूरा, जल्द ही अयोध्या में बनेगा भव्य मंदिर

Thu, 20 Feb 2020 08:16 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।

सार

  • सीएम ने मानसरोवर परिस में राम दरबार, राधाकृष्ण, दुर्गा माता एवं शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की
  • सीएम ने कहा- पर्यटन विभाग इसे धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित कर रहा
  • सीएम ने परिसर में स्थित नवनिर्मित सभी मंदिरों में जाकर विधि विधान से की पूजा
विज्ञापन
मानसरोवर मंदिर में पूजा करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई, फिर जनसभा में कहा कि आज का दिन शुभ है। मानसरोवर परिसर में भगवान श्रीराम मंदिर बन गया है। जल्द ही अयोध्या में भी भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ ने कई सालों तक मानसरोवर मंदिर में रहकर समाज को दिशा देने का काम किया। पहले ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के साथ मंदिर आते थे तो मंदिर की हालत जर्जर थी। करीब 10 साल पहले ही मंदिर के सरोवर का जीर्णोद्धार कराने का काम शुरू किया था। सरोवर का जीर्णोद्धार हो गया लेकिन सुंदरीकरण काम लटका था।

अब पर्यटन विभाग इसे धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित कर रहा है। देखते ही देखते व्यापारी जवाहर कसौधन, राधाकृष्ण, अरुण अग्रवाल, राम दरबार, ओम प्रकाश कर्मचंदानी दुर्गा मंदिर और विष्णु अजित सरिया शिव मंदिर का निर्माण कराने के लिए आगे आ गए।
विज्ञापन


सबके सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का काम पूरा हुआ। सैकड़ों वर्षों से जो काम अधूरा था, वह पूरा हो गया। यहां की जनभावनाओं के अनुरूप मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इससे पहले  मुख्यमंत्री ने मानसरोवर परिसर में स्थित नवनिर्मित सभी मंदिरों में जाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की।

गुरुदेव की आत्मा को मिली शांति
ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जब कभी यहां आते थे तो मंदिर को जीर्णशीर्ण देखकर दुखी होते थे। अब मंदिर का जीर्णोद्धार हो चुका है। इससे गुरुदेव की आत्मा को शांति मिली होगी।

मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए जन सहयोग की आवश्यकता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिले के कई ऐसे प्राचीन मंदिर हैं, जो जीर्णशीर्ण हैं। जिस तरह मानसरोवर मंदिर के लिए लोग आगे आए, उसी तरह शहर के और लोगों को भी आगे आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें