फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में बोले CM योगी- घबराइए मत, हर शिकायत पर करेंगे कार्रवाई

Sun, 14 May 2023 10:26 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को सौंपते हुए सीएम ने निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए।
विज्ञापन
जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में रविवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौ फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराइए मत, हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। एक महिला ने बिजली बिल में छूट देने की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने उसे भरोसा दिया कि जितना संभव होगा, छूट दिलाएंगे।

विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता के कारण करीब एक माह बाद मुख्यमंत्री का जनता दरबार आयोजित हुआ। फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को सौंपते हुए सीएम ने निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर सीएम ने जांच कर कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया।

जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारकर आशीर्वाद दिया। चॉकलेट गिफ्ट कर उन्हें पढ़ने को प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें