फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी बोले-जरूरत पड़ने पर ही पेट्रोल-डीजल लेने जाएं, कुछ लोग अफवाह फैलाकर खराब करना चाहते हैं माहौल
विज्ञापन




कहा-अगर हम किसी अफवाह या दुष्प्रचार के चक्कर में पड़ते हैं तो हमारी राष्ट्रभक्ति पर लोग संदेह करेंगे



गीडा में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने की अपील







गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टाॅक है। सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। निर्धारित समय पर बुकिंग कराएं, सिलिंडर आपके घर पहुंच जाएगा। आवश्यकता होने पर ही पेट्रोल-डीजल लेने जाएं, फिलिंग सेंटरों पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग अफवाहें फैला कर प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते हैं, अव्यवस्था फैलाना चाह रहे हैं। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।



मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र (गीडा) में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम उतावलेपन में आकर किसी अफवाह या दुष्प्रचार के चक्कर में पड़ते हैं तो हमारी राष्ट्रभक्ति पर लोग संदेह करेंगे। हमको यह सतर्कता रखनी होगी।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के पहले अगर किसी के घर रसोई गैस का सिलिंडर एक महीने चलता था, तो वह आज पांचवें या छठे दिन ही फिर से लेने एजेंसी पहुंच जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जैसे पहले सिलिंडरों की होम डिलीवरी होती थी, वैसे ही अब भी होगी। पेट्रोल-डीजल भी लेने तभी जाएं, जब आवश्यकता हो। कुछ लोगों द्वारा साजिश के तहत फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन




पश्चिम एशिया संघर्ष लंबा खिंचा तो हर व्यक्ति होगा प्रभावित



सीएम ने कहा कि आज पश्चिम एशिया संघर्ष से पूरी दुनिया प्रभावित है। दुनिया में हाहाकार, अराजकता और अव्यवस्था है लेकिन भारत के अंदर हम बेखौफ व सुरक्षित हैं, विकास यात्रा को भी बढ़ा रहे हैं। यह संघर्ष लंबा खिंचा तो हर व्यक्ति प्रभावित होगा। हमको भी मानसिक रूप से तैयार होना होगा। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना होगा। जब आपत्ति या चुनौती आती है तो उसका मुकाबला करने के लिए हर व्यक्ति को सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा, यही सच्ची राष्ट्रभक्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें