गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार में चुनावी सभाएं करने के बाद सोमवार की शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनावी दौरे पर जाएंगे और शाम को फिर मंदिर आएंगे। बुधवार को महानवमी के दिन नौ कन्याओं का पांव पखारकर विधि विधान से पूजन-अर्चन करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ इन दिनों यूपी और बिहार में लगातार चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं। सोमवार की शाम करीब चार बजे वह बिहार से लौटकर आए और गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन करने के बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधिस्थल पर पुष्प अर्पित किया।
मुख्यमंत्री मंगलवार की सुबह 11 बजे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर जाएंगे। शाम को वह लौटेंगे। अष्टमी के दिन होने वाले पूजन-अर्चन में भाग ले सकते हैं। बुधवार को महानवमी के दिन सुबह गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत रूप से होने वाले पूजन-अर्चन व हवन में शामिल होंगे और मंदिर में आने वाले सभी बच्चों को अपने हाथों से प्रसाद परोस कर खिलाएंगे और दक्षिणा देकर विदाई देंगे।