फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा: CM योगी बोले- तिरंगा आन-बान और शान का प्रतीक, पहले कोर्ट में लड़नी पड़ती थी इसे फहराने की लड़ाई

Mon, 10 Aug 2026 12:00 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सीएम योगी ने तिरंगा यात्रा टाउनहॉल से शुरू की। यह यात्रा गोलघर चौराहा, गणेश चौराहा, कालीमंदिर, यातायात तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक पहुंचकर समाप्त हुई। सवा ग्यारह बजे लगभग उन्होंने तिरंगा यात्रा शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
सीएम योगी यात्रा के दौरान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टाउनहाल से तिरंगा यात्रा की शुरूआत की। यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे नगर निगम परिसर में स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ शुरू किया। देशभक्ति और राष्ट्र प्रथम का संदेश देते हुए ये यात्रा लगभग तीन किमी तक जाएगी ,जिसमें सीएम योगी आगे आगे हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के गानों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


सीएम योगी ने तिरंगा यात्रा टाउनहॉल से शुरू की। यह यात्रा गोलघर चौराहा, गणेश चौराहा, कालीमंदिर, यातायात तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक पहुंची। ग्यारह बजे लगभग उन्होंने तिरंगा यात्रा शुरू कर दी थी। यात्रा लेकर 11:35 बजे करीब सीएम योगी रेलवे स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक पहुंचेकर वहां समाप्त की।

तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
यहां पुष्पार्चन के साथ यात्रा का विराम किया और गुब्बारा छोड़ा। इसके पहले सीएम योगी ने अपने संबोधन में तिरंगा यात्रा के माध्यम से सभी नागरिकों से अपने अपने घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया था। तिरंगा यात्रा से पहले सीएम योगी ने टाउनहाल में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तिरंगा हमारे आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए हर नागरिक से गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की। सीएम योगी ने कहा कि अलग-अलग समय में अलग-अलग प्रकार की ध्वज लेकर देश की आजादी को गति दी गई थी।

लेकिन आजादी के बाद भी लंबे समय तक तिरंगा हर घर तक नहीं पहुंच सका। मुख्यमंत्री ने कहा, 1947 से लेकर लंबे समय तक कांग्रेस और अन्य दलों की सरकारें भारत के नागरिकों को अपने घर पर तिरंगा फहराने का अधिकार नहीं दे पाईं। उन्होंने आगे कहा, "हमारा सौभाग्य है कि जिस राष्ट्रध्वज के लिए पहले भारत के नागरिकों को न्यायालय में लड़ाई लड़नी पड़ती थी कि मैं अपने घर में राष्ट्रध्वज लगाना चाहता हूं, वो अधिकार अब मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें