फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: सीएम योगी बोले- जिले में बने बड़ा कन्वेंशन सेंटर, जहां हो सकें अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

Sat, 03 Dec 2022 11:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बैठक में मुख्यमंत्री ने निवेश को लेकर भी चर्चा की। जीडीए की ओर से नए गोरखपुर के प्रस्ताव को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसा कन्वेंशन सेंटर बनाया जाए, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनार भी हो सकें
विज्ञापन
गोरखपुर में तीन दिवसीय दौरे पर सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा प्रशासन को लैंड बैंक बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही धुरियापार के अधिसूचित गांवों में जमीन का जल्द अधिग्रहण करने को कहा। मुख्यमंत्री योगी, गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्रेडिट डिपोजिट (सीडी) रेशियो को बढ़ाने पर जोर दिया जाए। गोरखपुर का सीडी रेशियो 49 फीसदी है जबकि प्रदेश का औसत 52 फीसदी। मुख्यमंत्री ने यह प्रतिशत बढ़ाने के लिए कमिश्नर, डीएम एवं सीईओ गीडा को इस संबंध में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने निवेश को लेकर भी चर्चा की। जीडीए की ओर से नए गोरखपुर के प्रस्ताव को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसा कन्वेंशन सेंटर बनाया जाए, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनार भी हो सकें। उन्हें बताया गया कि इसके लिए 25 से 30 एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े कन्वेंशन सेंटर की यहां जरूरत है। कुछ योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। बैठक में कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर, सीईओ गीडा पवन अग्रवाल, जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें