फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनवरी तक पूरा कर लें मकर संक्रांति मेले की तैयारियां: योगी

विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ का पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन
एक जनवरी तक पूरा कर लें मकर संक्रांति मेले की तैयारियां: योगी
विज्ञापन

गोरखपुर। दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगने वाले मकर संक्रांति मेले की तैयारियों की भी समीक्षा की। मंदिर सभागार में ही सभी विभागों के अफसरों के साथ हुई बैठक में उन्होंने हर हाल में एक जनवरी तक सभी तैयारियां पूरी कर लेने का निर्देश दिया। अफसरों को आगाह करते हुए कहा कि सुनिश्चित करें कि मेले में प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न हो। इसे लेकर मंदिर परिसर में लगने वाली दुकानों, श्रद्धालुओं को भी जागरूक करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को ठंड में कोई दिक्कत न हो इसलिए उनके ठहरने और बिस्तर आदि की व्यवस्था के साथ ही मंदिर परिसर में जगह-जगह अलाव का इंतजाम किया जाए। जो भी सड़कें अभी दुरुस्त नहीं हो सकी हैं, उन्हें जल्द सही कर लिया जाए। निर्देश दिया कि मंदिर परिसर के साथ ही शहर की भी सफाई व्यवस्था का खास ध्यान रखा जाए। सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि रेलवे और बस स्टेशन से मंदिर आने के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी ने आश्वस्त किया कि तैयारियां जोरों पर हैं। जल्द सभी व्यवस्था कर ली जाएगी। बैठक में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, जीडीए, लोनिवि, यातायात, बिजली समेत कई विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव की भी तैयारी जांची
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर महोत्सव को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महोत्सव में स्कूली बच्चों को स्थानीय कलाकारों को ज्यादा मौका मिले। अफसरों ने बताया कि तैयारियां चल रही हैं। पंजीकरण के साथ ही ऑडिशन भी चल रहे हैं। बता दें कि 11 से 13 जनवरी तक तीन दिन गोरखपुर यूनिवर्सिटी के क्रीड़ा संकुल परिसर में गोरखपुर महोत्सव का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें