श्रद्धांजलि देते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रज्ज्वलित दीयों की जगमग अद्भुत लग रही थी। दीपों के प्रज्ज्वलित होने के बाद मंदिर परिसर के मुक्ताकाशी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष देशभक्ति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर केंद्रित गीतों, नृत्य की प्रस्तुतियों ने जोश का संचार कर दिया।
डॉ. राकेश श्रीवास्तव के संयोजन में शहीदों की याद में कार्यक्रम का शुभारम्भ संदीप पांडेय की टीम ने गणेश वंदना से की। तत्पश्चात् श्रुति कसौधन ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ की प्रस्तुति से पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। सात्विका ने बहुत ही भावपूर्ण देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया।
सारिका राय के निर्देशन में बच्चों द्वारा उत्कृष्ट देशभक्ति समूह नृत्य की प्रस्तुति की गई। वीर सेन सूफी द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत पर सभी लोग झूम उठे। विकास मिश्रा की भजन प्रस्तुति भी सराहनीय रही। संचालन शिवेंद्र पांडेय ने किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘भाई’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव, संरक्षक ध्रुव श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, राकेश मोहन एवं पूनम सिंह द्वारा भगवान राम की प्रतिमा भेंट की गई।