फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गीडा स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने दी 502 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, 17650 करोड़ के निवेश पर एमओयू

Sun, 29 Nov 2026 01:21 PM IST
अनुराग रंजन एएनआई, गोरखपुर

सार

गीडा के 37वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 502 करोड़ रुपये की 104 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान पांच कंपनियों के साथ 17,650 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीडा के 37वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 502 करोड़ रुपये की 104 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर पांच कंपनियों के साथ 17,650 करोड़ रुपये के नए निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री ने हैंडलूम और टेक्सटाइल क्षेत्र के उद्यमों को लेटर ऑफ कंफर्ट वितरित करने के साथ नई आवासीय योजना का भी शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Trending Videos

नई आवासीय योजना की शुरुआत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गीडा के विकास के लिए 502 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है। इसके साथ ही 17,650 करोड़ रुपये के नए निवेश के एमओयू हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हैंडलूम और टेक्सटाइल उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए लेटर ऑफ कंफर्ट दिए जा रहे हैं। साथ ही नई आवासीय योजना की शुरुआत भी की जा रही है।

विज्ञापन

लोगों को दी बधाई

सीएम योगी ने इन उपलब्धियों को गीडा के 37वें स्थापना दिवस का महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए गोरखपुर और सहजनवा के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये सभी पहल क्षेत्र के औद्योगिक और विकास संबंधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें