फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोराबार टाउनशिप योजना व मेडिसिटी को लांच: CM योगी बोले, जमीन-मकान चाहिए तो किसी के झांसे में नहीं आए, GDA जाएं

Tue, 28 Mar 2023 05:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण ( जीडीए ) की तरफ से शहर में नई आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए खोराबार टाउनशिप तथा एक परिधि विशेष में उच्च स्तरीय व विविधतापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए मेडिसिटी का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आवास एवं जमीन के लिए किसी के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। यदि इसकी आवश्यकता है तो जीडीए जाएं और अपना पंजीकरण कराएं। वहां सस्ते दर पर आवाज उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को जीडीए की बहुप्रतीक्षित खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना के भूमि पूजन एवं शिलान्यास के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में गोरखपुर के रूप में विकसित हो रहा है। शहर के चारों ओर रिंग रोड बन रहा है। आने वाले समय में और भी नई परियोजनाएं आएंगी।

इसे भी पढ़ें: एंटी करप्शन टीम ने लेखाकार को धूस लेते रंगेहाथ पकड़ा, रिटायर्ड कर्मचारी को कर रहा था परेशान
विज्ञापन


कहा कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। बाहर का दृश्य गोरखपुर का आभास कर आएगा। इसको लेकर योजना तैयार हो गई है। गोरखपुर एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। नई योजनाएं आने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
 

Trending Videos
विज्ञापन

विकास के खुलेंगे द्वार

सीएम योगी ने आगे कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गोरखपुर के लिए भी हजारों करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन उद्योगों के लगने से रोजगार मिलेगा। संस्थानों को ऐसे पाठ्यक्रम तैयार करने चाहिए जिससे यहां के युवा कुशल हो सके। कुशल युवाओं को अपने घर में रोजगार मिलेगा उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यही रोजगार करेंगे और यही खर्च करेंगे जिससे क्षेत्र का और विकास होगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री मंगलवार को वासंतिक नवरात्र के पावन अवसर पर खोराबार टाउनशिप योजना व मेडिसिटी को लांच किया। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ( जीडीए ) की तरफ से शहर में नई आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए खोराबार टाउनशिप तथा एक परिधि विशेष में उच्च स्तरीय व विविधतापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए मेडिसिटी का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।

इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, जीडीए, अवस्थापना और त्वरित आर्थिक विकास निधि की 3838 करोड़ रुपये की 147 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। 109.25 एकड़ की खोराबार टाउनशिप में भूखंड और बहुमंजिला भवन, दोनों ही सुविधाएं लोगों के सामने विकल्प रूप में होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें