फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: प्रदेश के पहले स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का सीएम योगी ने रखा नींव, बोले- अगले सत्र से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

Fri, 07 Jan 2022 04:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इस संस्थान में प्रवेश लेने वाले छात्रों को कम खर्च पर होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इससे न केवल गोरखपुर, बल्कि पूरे पूर्वांचल समेत बिहार से सटे जिलों व नेपाल के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा।
 
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि गीडा में बनने वाले प्रदेश के पहले स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेमेंट (एसआईएचएम) का निर्माण कार्य एक से डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा। अगले सत्र से यहां पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इंस्टीट्यूट के निर्माण पर करीब 16.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।  इसमें 10 करोड़ रुपये बिल्डिंग निर्माण, 2.50 करोड़ रुपये उपकरण खरीद और चार करोड़ रुपये हॉस्टल निर्माण के लिए आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को भरोहिया स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ में आयोजित लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में जिले को 67.79 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने 50.48 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण 15 परियोजनाओं का लोकार्पण व 17.31करोड़ रुपये की लागत वाली पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के हाथों मिली सौगातों में प्रदेश के पहले स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का शिलान्यास भी शामिल है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पर्यटन, चिकित्सालय, पुल, सड़क आदि से संबंधित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

पूरा हुआ गोरखपुर की मीडिया का सपना

मुख्यमंत्री योगी ने जिला सूचना कार्यालय व सूचना संकुल भवन का लोकार्पण करते हुए सूचना विभाग व मीडियाकर्मियों को बधाई दी। कहा कि गोरखपुर की मीडिया का एक बड़ा सपना साकार हुआ है। सूचना संकुल मीडिया प्रतिनिधियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में स्वागत संबोधन कैंपियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने किया।

इस अवसर पर विधायकगण संत प्रसाद, शीतल पांडेय, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष रमाकांत निषाद, ब्लॉक प्रमुख सुनीता सिंह, बृजेश यादव, नगर पंचायत पीपीगंज के चेयरमैन गंगा प्रसाद जायसवाल, संजय सिंह आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

विज्ञापन


 

विज्ञापन

एसआईएचएम से पूरे पूर्वांचल के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

इस संस्थान में प्रवेश लेने वाले छात्रों को कम खर्च पर होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इससे न केवल गोरखपुर, बल्कि पूरे पूर्वांचल समेत बिहार से सटे जिलों व नेपाल के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा।

स्थानीय होटलों से होगा अनुबंध

इंस्टीट्यूट में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं को पढ़ाने की व्यवस्था होगी। शहर के होटलों के साथ इस संस्थान का अनुबंध भी होगा। संस्थान में होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में डिप्लोमा से लेकर बैचलर एवं मास्टर डिग्री तक के पाठ्यक्रम संचालित होंगे। संस्थान में शिक्षकों और सभी कर्मचारियों की नियुक्ति नियमित होगी और सभी सरकारी पे रोल पर होंगे।

इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

 परियोजना- कार्यदायी संस्था- लागत- विधानसभा क्षेत्र
-कसिहार-सेमरा मानिक चक संपर्क मार्ग पर राप्ती नदी के लिए चंदा घाट- राज्य सेतु निगम- 3526.32 लाख- बांसगांव
- गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब व जिला सूचना कार्यालय- लोनिवि- 305 लाख, गोरखपुर शहर
- रुपनारी संपर्क मार्ग- लोनिवि- 75.88 लाख- खजनी
- कुरौली संपर्क मार्ग- लोनिवि- 79.57 लाख- चिल्लूपार
-भरवलिया बुजुर्ग संपर्क मार्ग से कजाकपुर, विवेकपुरम संपर्क मार्ग- लोनिवि-70.32 लाख- ग्रामीण
-भरवलिया बुजुर्ग संपर्क मार्ग से पंचवटी संपर्क मार्ग- लोनिवि- 66.14 लाख- लोनिवि- ग्रामीण
-सहजनवां में स्थित कबीर धूनी/ गोरख तलैया का सुंदरीकरण- यूपीपीसीएल- 409.87 लाख- सहजनवां
- आधुनिक स्वागत केंद्र के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण-यूपीपीसीएल- 87.99 लाख- शहर
-जिला कारागार में 120 बंदियों के लिए बैरक-यूपीपीसीएल- 180.13 लाख- शहर
-राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नरेखास- यूपीपीसीएल- 14.25 लाख- बांसगांव
- राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, दईडीहा-यूपीपीसीएल- 14.09 लाख- चिल्लूपार
- राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, भाटपार बंकट- यूपीपीसीएल- 12.94 लाख-चिल्लूपार
-राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, आसौंजी- यूपीपीसीएल-14.58- खजनी
-जिला कारागार में 30 बंदी क्षमता की सर्किलवाल सहित महिला बैरक- यूपीपीसीएल- 92.23 लाख, शहर
- जिला कारागार के भीतर सीसी रोड- यूपीपीसीएल- 98.42 लाख- शहर
- कुल 15 परियोजनाएं, लागत 5048.73 लाख रुपये

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

  परियोजना- कार्यदायी संस्था- लागत- विधानसभा
- गोरखनाथ मंदिर परिसर में मेला ग्राउंड स्थल का पर्यटन विकास- यूपीपीसीएल- 64.48 लाख- शहर
- सरदारनगर के बसडीला स्थित ऋषि सरोवर का सुंदरीकरण- यूपीपीसीएल- 21.72 लाख- चौरीचौरा
- सरदारनगर में स्थित बुद्ध विहार संबद्ध/ डॉ भीमराव अंबेडकर स्थल का पर्यटन विकास- यूपीपीसीएल- 6.41 लाख- चौरीचौरा
-सहजनवां स्थित मदुई शिव मंदिर स्थल का पर्यटन विकास कार्य- यूपीपीसीएल- 9.82 लाख- सहजनवां
- स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की स्थापना- 1628.99 लाख- सहजनवां
- कुल पांच कार्य- लागत 1731.42 लाख।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें