गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर महोत्सव के समापन अवसर पर पहुंचे सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए।
बता दें कि बुधवार सुबह सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में लगभग 150 से अधिक फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महोत्सव में जाने वाले लोगों और मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। इस बाबत उन्होंने कोविड प्रोटोकाल को सख्ती से पालन करने और कराने आदेश दिया।