उद्घाटन करते सीएम योगी
- फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम
सीएम योगी पुस्तक देखते हुए
- फोटो : स्त्रोत-पीआर टीम
सीएम योगी बच्ची को पुस्तक भेंट करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने बच्चों और आंगनबाड़ी दीदियों को किया सम्मानित
इससे पहले मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आंगनबाड़ी दीदियों को सम्मानित किया। इसमें निशा, चिंता, प्रेमलता, पुष्पा, बिंद्रावती को मुख्यमंत्री ने पुस्तकें भेंटकर सम्मानित किया। वहीं एनबीटी और डीडीयू की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को सम्मानित किया गया।
इसमें श्रीजा शरण, अभय वर्मा, रश्मिका दुबे, आदेश कुंवर सिंह, दिव्या विश्वकर्मा, शिवम कुमार गुप्ता, तोषिका चौहान, शिवांगी पांडेय, निलय कुमार, अभिषेक सिंह, देवानंद गुप्ता और आयुष किशोर को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ला, विधायकगण विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, श्रीराम चौहान, श्रवण निषाद, विमलेश पासवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।