फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताल रिंग रोड के पहले चरण का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, योगी बोले- जाम की समस्या से मिलेगी निजात

Sat, 05 Apr 2025 08:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताल रिंग रोड के पहले चरण में 2.6 किमी टूलेन मार्ग का लोकार्पण किया है। सीएम योगी ने कहा कि रामगढ़ताल अपनी सुंदरता से देश-दुनिया के पर्यटको को आकर्षित कर रहा।
 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप शानदार पर्यटन केंद्र में रूप में निखरे रामगढ़ताल के चारो तरफ रिंग रोड बनाकर कनेक्टिविटी और भी शानदार की जा रही है। इससे समग्र रूप में रामगढ़ताल की आभा और निखरेगी। साथ ही यहां फुटफाल बढ़ेगा यानी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और ताल की खूबसूरती निहारने के नए आयाम मिलेंगे।

विज्ञापन


ताल रिंग रोड के पहले चरण के तहत पैडलेगंज से स्मार्टव्हील्स (पूर्व में आरकेबीके)  तक 2.6 किमी की लंबाई में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से टूलेन सड़क बन गई है। फुटपाथ और रेलिंग का कार्य जल निगम द्वारा कराया गया है। पैडलेगंज से स्मार्टव्हील्स तक बनी टूलेन सड़क का लोकार्पण शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री इसी मार्ग से होते हुए अगले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। 

ताल रिंग रोड के लोकार्पण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामगढ़ताल आज से 10 साल पहले क्या था, यह सभी लोग जानते हैं। आज बदले हुए परिवेश में गोरखपुर के अंदर रामगढ़ताल अपनी सुंदरता से देश और दुनिया के पर्यटको को आकर्षित कर रहा है। गोरखपुर और पूर्वान्चल लवासियों के लिए यह मनोरंजन का एक माध्यम बना हुआ है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि रामगढ़ताल की भीड़ को देखते हुए एक चैलेंज था कि मोहद्दीपुर के जाम से कैसे निजात मिले और इसलिए पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक एक अतिरिक्त मार्ग देने की व्यवस्था की गई है। रामगढ़ताल के चारो और एक रिंग रोड बनाया है जहां लोग मार्निंग वाक भी कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ताल परियोजना के साथ अत्याधुनिक चिड़ियाघर भी आने वाले ही पर्यटकों को आकर्षित करता है। रामगढ़ताल में कोई गंदगी न जाने पाये, इसके लिए भी जितने नाले हैं, सबाके टैप करके एसटीपी से जोड़ने का का कार्य हो चुका है। गोड़धोइया नाला का भी पुनरोद्धार कार्य चल रहा है। ऐसी व्यवस्था हो रही है कि इसे जलनिकासी के साथ यातायात के रूप में उपयोग किया जा सके। 

सीएम योगी के हाथों लोकार्पित होने के बाद पैडलेगंज-स्मार्टव्हील्स मार्ग को आमजन के आवागमन के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। पैडलेगंज-स्मार्टव्हील्स रिंग रोड से महानगर के एक हिस्से में जाम की समस्या का भी समाधान होगा। रामगढ़ताल रिंग रोड परियोजना के अंतर्गत दूसरे चरण में स्मार्टव्हील्स से सहारा स्टेट तक 4 किमी की लंबाई में सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस पर काम शुरू भी हो चुका है। तीन किमी तक मिट्टी भराई का कार्य पूर्ण हो गया है।

विज्ञापन

सीएम योगी और सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
आल इन वन केटेगरी का है कार्निवाल ऑफ ड्रीम्स पार्क
रामगढ़ताल को टूरिज्म के फलक पर चमकाने के लिए योगी सरकार के प्रयासों के साथ ही सरकारी प्रोत्साहन से निजी क्षेत्र भी भागीदारी निभा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के समीप ड्रीम्स ऑफ कार्निवाल पार्क का लोकार्पण किया। इसे मेसर्स जेएसआर ने विकसित किया है। 

ड्रीम ऑफ कार्निवाल पार्क का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ने यहां निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुविधाओं और विभिन्न प्रकार के गेम्स का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में आए बच्चों से मुलाकात कर उनसे आत्मीय संवाद किया और उन्हें उपहार दिया।

कार्निवाल ऑफ ड्रीम्स के संचालक गुणाकेश तिवारी और अक्षत नारायण ने बताया कि 10 करोड़ रुपये की लागत से इस पार्क को आल इन वन केटेगरी के पार्क के रूप में तैयार किया गया है। यह अपने तरह का यूपी का पहला पार्क है। इसमें एडवेंचर पार्क, आर्केड जोन, बीआर पार्क, इंफ्लेटेबल पार्क और एम्यूजमेंट पार्क को सम्मिलित किया गया है।

इन पार्कों में जिपलाइन साइकिलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, मिनी बंजी जंपिंग, झूलों, राइडिंग, मल्टीप्लेयर वीआर सहित कई प्रकार के मनोरंजक, रोमांचक गेम्स का आनंद उठाया जा सकता है। इस कार्निवाल पार्क के पहले जेएसआर द्वारा यहां संजीवनी वाटिका और फूड पार्क भी विकसित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें