फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक: CM योगी का निर्देश- खिचड़ी मेले में भी झलके गोरक्षनगरी की समृद्धि- दिखे 'विकास की ब्रांडिंग'

Mon, 23 Dec 2024 10:52 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

सीएम योगी रविवार की शाम गोरखनाथ मंदिर के सभा कक्ष में मकर संक्रांति पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध पारंपरिक खिचड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिचड़ी मेले से न सिर्फ पूर्वी उत्तर प्रदेश वरन बिहार, नेपाल से लगायत देश-दुनिया के सनातन मतावलंबियों की आस्था जुड़ी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मकर संक्रांति से महाशिवरात्रि तक चलने वाला खिचड़ी मेला गोरखपुर के विकास की ब्रांडिंग का भी महत्वपूर्ण अवसर होगा। यहां के सकारात्मक बदलाव की ब्रांडिंग खिचड़ी मेले में भी दिखनी चाहिए। प्रशासन का प्रयास होना चाहिए कि मेले में जो भी श्रद्धालु आएं, वे गोरखपुर के प्रति अविस्मरणीय सकारात्मक छवि अपने मन में संजो कर जाएं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत को लेकर जिन भी विभागों को जिम्मेदारी दी गई है, वे अपनी सभी तैयारियां हर हाल में 25 दिसंबर तक पूरी कर लें। मुख्यमंत्री ने खिचड़ी मेला को प्लास्टिक फ्री इवेंट बनाने के लिए भी निर्देशित किया।

सीएम योगी रविवार की शाम गोरखनाथ मंदिर के सभा कक्ष में मकर संक्रांति पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध पारंपरिक खिचड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिचड़ी मेले से न सिर्फ पूर्वी उत्तर प्रदेश वरन बिहार, नेपाल से लगायत देश-दुनिया के सनातन मतावलंबियों की आस्था जुड़ी है।
विज्ञापन


इसके दृष्टिगत मेले में सभी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की जाए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा और सभी सुविधाओं पर पूरा ध्यान होना चाहिए। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन के अलावा श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए सुदृढ़ सड़कों, शौचालय, साफ-सफाई, अलाव, लंगर आदि की भी व्यवस्था में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें