दिवाली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चिह्नित लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ पत्र सौंपा। यह लाभ पत्र जंगल तिनकोनिया नंबर-2 की तारा, आशा देवी, सुधा देवी, हरीचंद, सुमन, शैलेंद्र, किरन, निशु, जग जीतन, मीरा, सावित्री, सुमित्रा, सुनील शर्मा, कबूतरी, लीलावती, प्रमोद, गुड्डू, प्रमोद, खुशबू प्रजापति, श्यामलाल एवं राजेंद्र निषाद को दिया गया।
यही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश महासचिव ई. पीके मल्ल द्वारा वनटांगिया ग्राम वासियों की संघर्ष यात्रा पर बनाई गई शार्ट फिल्म भी रिलीज किया। वनटांगियों की विकास यात्रा पर आधारित इस फिल्म में वनटांगिया बस्ती के लोग अपने संघर्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार से मिले सहयोग को रेखांकित करते हुए दिखाया गया है।
वनटांगिया गांव में दिवाली मनाने के दौरान सीएम योगी वहां के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 25 बच्चों को उपहार भी दिया। इसके साथ ही साथ ही स्वेटर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया।