आबादी के लिहाज से देखें तो लगभग हर घर और हर युवा के हाथों में आज स्मार्ट फोन है। इसके बाद भी एप का इंस्टाल न करना यह बताने के लिए काफी है कि लोग इसे लेकर जागरूक नहीं हैं।
इसलिए खास है आरोग्य सेतु एप
आरोग्य सेतु एप कोरोना वायरस की जानकारी देने में हर मायने में खास है। इस एप को खोलते ही यूजर की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जाती है। जिसके आंकड़े के आधार पर इस्तेमाल करने वाले को जांच की सलाह दी जाती है। एप से सामाजिक दूरी बनाए रखने, स्वयं परीक्षण कैसे करें, कोविड-19 बीमारी से जुड़ी हर जानकारी इस एप के जरिए आपकी अपनी भाषा में घर बैठे मिल जाती है।