फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का गोरखपुर दौरा: निर्माणाधीन सड़कों समेत बड़ी परियोजनाओं की सीएम ने पूछी प्रगति

Fri, 12 Mar 2021 10:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं मुख्यमंत्री
  • अफसरों को समय से परियोजनाएं पूरी कराने का दिया निर्देश

 
विज्ञापन
CM yogi - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाम को गोरखनाथ मंदिर में प्रशासन एवं पुलिस के अफसरों के साथ अनौपचारिक बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन फोरलेन समेत सभी बड़ी परियोजनाओं की प्रगति पूछी। साथ ही निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं सभी से पूरी की जाएं और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने आला अधिकारियों को विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनीटरिंग करते रहने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


डीएम, जीडीए वीसी, नगर आयुक्त तथा सीडीओ आदि ने मुख्यमंत्री को एक-एक कर सभी बड़ी परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन, मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया सड़क चौड़ीकरण, प्रेक्षागृह, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे आदि परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

बिजली निगम ने सड़क चौड़ीकरण के चलते पोल शिफ्ट करने से लेकर अंडर ग्राउंड केबल डालने की प्रगति बताई तो वन विभाग ने चिड़ियाघर में अब तक कौन-कौन से जानवर आ गए हैं, इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन


इस दौरान कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, डीआइजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार, जीडीए उपाध्यक्ष/नगर आयुक्त आशीष कुमार, सीडीओ इंद्रजीत सिंह समेत कुछ अन्य विभागों के अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें