फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सीएम योगी ने मरीजों से पूछा- दवा, इलाज तो मिल रहा है न? बच्चों को पुचकारा

Tue, 25 May 2021 09:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

तीन दिवसीय दौरे पर आए सीएम ने जिला अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती अवनीश, शिवांश और आकृति का जाना हाल, तीमारदारों को बेहतर इलाज का दिलाया भरोसा, डॉक्टरों से बोले- कोई कमी नहीं रहनी चाहिए 
विज्ञापन
तीमारदारों से बात करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार की शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एम्स के बाद जिला अस्पताल स्थित पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) का निरीक्षण किया। यहां भर्ती इंसेफेलाइटिस से पीड़ित बच्चों अवनीश, शिवांश और आकृति को सीएम ने प्यार दिया और उनका हालचाल पूछा। बोले- कैसे हैं आप लोग? अब तबीयत कैसी है? अभिभावकों से पूछा कि दवा और बेहतर इलाज तो मिल रहा न... किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं हो रही इलाज में?

विज्ञापन


मुख्यमंत्री, बच्चों और उनके तीमारदारों से जब ये सवाल पूछ रहे थे, तो वहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अफसर तनाव में नजर आए। वे एक-दूसरे का चेहरा, तो कभी बच्चों की तरफ देख रहे थे। हालांकि मरीजों और उनके तीमारदारों ने वार्ड की व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जताई। मुख्यमंत्री, इस वार्ड में बेड नंबर एक से लेकर 12 तक पर भर्ती सभी मरीजों के पास एक-एक कर पहुंचे। सभी का हाल जाना और उनकी बीमारियों के बारे में भी जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने इंसेफेलाइटिस की बीमारी से जूझ रहे बेड नंबर चार पर भर्ती कसीहार बेलीपार के संतोष कुमार के पुत्र अवनीश, बेड नंबर पांच पर चौरीचौरा तरकुलहा के शशि के पुत्र शिवांश और बेड नंबर छह पर भर्ती खोराबार के अखिलेश की पुत्री आकृति से काफी देर तक बातचीत की। उनके नाम पूछे, व्यवस्था और खानपान के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही उनके अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि इलाज में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सभी जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इन मरीजों से रूबरू हुए मुख्यमंत्री

बेड नंबर एक पर भीटी खुरिया मधु गुप्ता के पुत्र पिंटू गुप्ता, बेड नंबर दो माया बाजार के शैलेंद्र गुप्ता की बेटी दिव्या गुप्ता, बेड नंबर तीन पर खजनी के रविशंकर की बेटी आशी, बेड नंबर चार पर कसिहार बेलीपार के संतोष कुमार के बेटे अवनीश, बेड नंबर पांच पर चौरीचौरा तरकुलहां के शशि के पुत्र शिवांश, बेड नंबर छह पर खोराबार के अखिलेश की पुत्री आकृति, (बेड नंबर 7 खाली रहा), बेड नंबर आठ पर गायत्री नगर के सुनील कुमार की बेटी राधा, बेड नंबर नौ पर सहजनवां निवासी रितेश के पुत्र हर्ष, बेड नंबर 10 पर सरैया सहजनवां के परशुराम की पुत्री पल्लवी, बेड नंबर 11 पर कुंदन मौर्या की पुत्री आराध्या और बेड नंबर 12 पर बांसगांव के वेद प्रकाश की बेटी अनन्या गुप्ता का सीएम योगी ने हाल जाना और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें