फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत इतनी बड़ी दिलाना कि दूर तक गोरक्षनगरी के विकास का संदेश जाए : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
राप्तीनगर स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर जूनियर हाईस्कूल के मैदान में आयोजित जनसभा में बोले सीएम योगी
विज्ञापन

कहा- केंद्र व राज्य से मिलने वाले धन का हर गली-कूचे के विकास में इस्तेमाल के लिए पूर्ण बहुमत का बोर्ड जरुरी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरक्षनगरी के वासियों ने हमेशा मुझे एकतरफा जिताया है। बीते विधानसभा चुनाव में मैं समय नहीं दे सका था, फिर भी एक लाख से ज्यादा वोटों से जिताकर मुख्यमंत्री बनवाया। मुझे पूरा भरोसा है कि डॉक्टर मंगलेश जीतेंगे, मगर चाहता हूं कि इतनी बड़ी जीत दिलाएं कि दूर तक गोरक्षनगरी के विकास का संदेश जाए। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार की शाम राप्तीनगर स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर जूनियर हाईस्कूल के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश से जारी होने वाले फंड का इस्तेमाल हर गली-कूचे के विकास में हो सके, इसके लिए पूर्ण बहुमत का बोर्ड होना जरूरी है। मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कमल का फूल तो वे हमेशा खिलाते हैं, मगर इस बार नगर निगम के चुनाव में पूर्ण बहुमत का बोर्ड बनाने में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार हर गली-कोना चमका देगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जातिवाद की राजनीति ने उत्तर प्रदेश का बेड़ागर्क कर रखा था। इसी जातिवादी राजनीति ने माफिया पैदा किए, युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। प्रदेश की जनता ने जातिवाद की राजनीति करने वालों को नकारा तो आज वही माफिया जो पहले सीना तानकर चलते थे, गले में तख्ती लटकाकर जान की भीख मांग रहे हैं ।
विज्ञापन



सीएम ने कहा कि सरकार विकास, रोजगार और शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है। इसी की देन है कि युवाओं के हाथों में अब तमंचा नहीं टैबलेट दिखाई पड़ रहे हैं। जल्द ही दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन से लैस कर दिया जाएगा। पहले व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी, आज स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिल रहा है। व्यापारियों को दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें