फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कल मेडिकल कॉलेज में करेंगे समीक्षा बैठक

Sun, 05 Jul 2020 09:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • सीएम योगी कल संचारी रोग व कोविड-19 की तैयारियों का लेंगे जायजा  
  • गोरखपुर और बस्ती मंडल के डीएम और सीएमओ बैठक में रहेंगे मौजूद
विज्ञापन
Cm yogi Adityanath(file) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय (5, 6 जुलाई) दौरे पर रविवार को गोरखपुर आएंगे। गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ करेंगे। सोमवार को कोरोना वायरस और संचारी रोगों से निजात के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के गोरखपुर आगमन की पुष्टि जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने की है।

विज्ञापन


सीएम कल मेडिकल कॉलेज में करेंगे समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में संचारी रोग समेत कोविड-19 की तैयारियों और उसके बचाव को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसे लेकर प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां भी शुरू कर दी है। शनिवार को कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के विजयेंद्र पांडियन और नगर आयुक्त अंजनी सिंह ने मेडिकल कॉलेज में तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सोमवार को तय है। वह गोरखपुर और बस्ती मंडल के डीएम और सीएमओ के साथ बैठक करेंगे। कमिश्नर और डीएम ने मेडिकल कॉलेज का जायजा भी लिया। उन्हें मीटिंग स्थल सहित अन्य जानकारियां दी गई हैं।

बताया कि सीएम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसे लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। बता दें कि कोरोना महामारी के बीच सीएम जून में जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें