फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, करेंगे महानिशा और शस्त्र पूजन

Fri, 23 Oct 2020 04:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा गोरखनाथ और अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ के दर्शन-पूजन किए। सीएम योगी आज रात को गोरखनाथ मंदिर के शक्ति मंदिर में अष्टमी तिथि पर महानिशा पूजन, शस्त्र पूजन और हवन-यज्ञ करेंगे।

विज्ञापन

 
नाथ संप्रदाय की परंपरा के मुताबिक अष्टमी तिथि की रात में ही गोरखनाथ मंदिर में हवन की परंपरा है। मुख्यमंत्री विजयादशमी तक गोरखनाथ मंदिर में ही प्रवास करेंगे।

मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि आज की शाम 6 बजे से गौरी-गणेश की पूजा से शुरूआत होगी। इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर वरुण पूजन, पीठ पूजन, यंत्र पूजन, स्थापित मां दुर्गा की विधिवत पूजा, भगवान राम-लक्ष्मण-सीता का षोडषोपचार पूजन, भगवान कृष्ण एवं गोमाता का पूजन, नवग्रह पूजन, विल्व अधिष्ठात्री देवता का पूजन, शस्त्र पूजन, द्वादश ज्योर्तिंलिंग-अर्धनारीश्वर, शिव-शक्ति पूजन, बटुक भैरव, काल भैरव, त्रिशूल पर्वत पूजन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें