फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ आज पहुंचे कुशीनगर, निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का करेंगे निरीक्षण

Sun, 06 Sep 2020 03:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर पुलिस फोर्स की तैनाती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कुशीनगर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निरीक्षण करने व तैयारियों से संबंधित समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कसया हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत एयरपोर्ट से संबंधित कई वरिष्ठ अफसर भी आ रहे हैं। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते से लगायत परिसर के भीतर भी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है।

कुशीनगर एयरपोर्ट को केंद्र सरकार ने पिछले महीने ही अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा देते हुए यहां से जल्दी उड़ान शुरू कराने की बात कही थी। इसके बाद एयरपोर्ट निर्माण के कार्य में तेजी आ गई है। पिछले दिनों गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने 30 सितंबर तक सभी कार्य पूर्ण करा लेने का अफसरों को निर्देश दिया था।
विज्ञापन


इसके क्रम में रविवार को मुख्यमंत्री व केंद्रीय उड्डयन मंत्री एयरपोर्ट का निरीक्षण करने आ रहे हैं। इसके बाद यहां एक समीक्षा बैठक भी होगी जिसमें एयरपोर्ट, कार्यदाई संस्था, जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के अफसर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में अब तक हो चुके कार्यों की जानकारी के अलावा अवशेष कार्यों को 30 सितम्बर तक पूरा कराने की रणनीति पर चर्चा होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें