फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- राम और बुद्ध ने दुनिया को दिखाई जीने की राह

Wed, 27 Jan 2021 03:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
विज्ञापन
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कुशीनगर में रामकथा के पांचवें दिन कथा स्थल पर पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद सीएम योगी ने कथावाचक मोरारी बापू से मुलाकात की।

विज्ञापन


इस दौरान सीएम योगी ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राम और बुद्ध ने दुनिया को जीने की राह दिखाई। उत्तर प्रदेश धर्म और आध्यात्म की भूमि है। यूपी भारत का हृदय स्थल है, हृदय जीवंत बनाता है। यह पावन जन्म स्थली राम कृष्ण की है। यहां पवित्र गंगा यमुना नदी है, कुंभ है। यहां भगवान बुद्ध ने अंतिम समय व्यतीत किया।

सीएम योगी ने कहा कि दुनिया 11 माह से त्रस्त व अस्त व्यस्त थी। कोराना पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। कथा के लिए पहला राष्ट्र धर्म मास्क लगाना है। हम अंतिम चरण में कोराना की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम जल्दी ही कोरोना पर विजय प्राप्त कर लेंगे।  
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि भारत पहला देश है, जो कोराना लड़ाई में अग्रणी है। यही वजह है कि इस संकटकाल में भी कथा सुन रहे हैं। भारत में बनाई गई वैक्सीन दुनिया के लिए संजीवनी साबित हो रही है। अब ब्राजील, नेपाल, बांगलादेश, भूटान में इसकी मांग की जा रही है।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.comअमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें