फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बोले CM योगी, अराजकतत्व सुधरे तो अच्छा, नहीं तो मनचाही यात्रा पर भेज देंगे

Sat, 28 Dec 2019 05:35 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अराजक तत्वों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अराजकतत्व सुधरे तो उनके लिए अच्छा है नहीं उनकी मनचाही यात्रा यानि जेल जाने के लिए तैयार रहें। बता दें कि सीएम योगी राजकीय जुबली इंटर कॉलेज गोरखपुर के परिसर में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने गोरखपुर को 185 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा दिया। इस दौरान उन्होंने 139.62 करोड़ की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण व 45.44 करोड़ की छह परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ज्यादातर परियोजनाएं पिपराइच, गोरखपुर शहर, ग्रामीण, कैंपियरगंज और चौरीचौरा, बांसगांव विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी हैं।

सीएम योगी ने कहा कि 1885 में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, गोरखपुर की स्थापना हुई थी। यहां पर 4000 से अधिक बच्चे दो पालियों में पढ़ते थे। प्रदेश सरकार द्वारा धनराशि देकर भवन निर्माण करवाया गया है। अब यहां सभी बच्चे एक ही पाली में पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां पर नवीन संकेतक राजकीय मूक बधिर बालिका इंटर कॉलेज, ITI, बाढ़ बचाव योजना, सड़क और पर्यटन से जुड़ी योजनाओं आदि के लोकार्पण और शिलान्यास कर, गोरखपुर निवासियों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।

सीएम ने कहा कि हमारी शिक्षण संस्थाएं सिर्फ डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं अपितु इसलिए हैं ताकि एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से हम उस चुनौती का सामना करने के लिए खुद को तैयार कर सकें जो हमारे निजी, सामाजिक एवं राष्ट्रीय जीवन की प्रगति में बाधक बने हुए हैं। देश की सुविधाओं की जानकारी लेना व समाज में उसे बताना सबका दायित्व बनता है। जब कुत्सित प्रयासों से आग के हवाले किया जाता है तो उसके दुष्प्रभाव से देश भी अछूता नहीं है। सीएए नागरिकता देने का कानून है उसके बाद भी उसके नाम पर लोगों को गुमराह किया गया। इसीलिए सरकार सम्पति की भरपाई करवाएगी। चेहरों को चिन्हित किया जा रहा है, वे सुधरेंगे तो ठीक वरना जेल की यात्रा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

मौके पर जुटे हजारों लोग। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से हम भारत को दुनिया में महाशक्ति के रूप में स्थापित कर सकें यह सबकी जिम्मेदारी है। सरकार विकास कार्य कर रही है। प्रदेश के सभी मेडिकल संस्थाएं एक विवि से जुड़ जाएंगे, फिर टाइम टेबल बन जायेगा। मेडिकल कालेज में पढ़ने वाले, निजी डॉक्टर व सेवारत डॉक्टर की सेवा लेकर, 2 फरवरी से हर रविवार से हर स्वास्थ्य केंद्र और आरोग्य मेला लगाएंगे। 4200 से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। रेफर मरीजों को लेकर जाने के लिए एम्बुलेंस भी होगी।

लोकार्पण वाली कुछ प्रमुख परियोजनाएं...
कुसुम्ही-पिपराइच मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत: 16.27 करोड़
पिपराइच-बरगदही मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत: 18.57 करोड़
सोनबरसा पिपराईच मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत: 19.58 करोड़
पीपीगंज-मखनहा-मछरियाघाट-सरहरी-महराजगंज चौराहा तक मार्ग निर्माण: 23.19 करोड़
जुबली इंटर कॉलेज में छात्रावास, स्टॉफ भवन, शौचालय आदि का निर्माण: 7.62 करोड़
नवीन संकेत राजकीय मूकबधिर बालिका इंटर कॉलेज दौलतपुर का निर्माण: 11.36 करोड़
बांसगांव के ठठउर में समयमाता मंदिर का पर्यटन विकास: 1.16 करोड़

शिलान्यास वाली कुछ प्रमुख परियोजनाएं-
बांसगांव-माल्हनपार-उरूवां 8.200 किमी सड़क निर्माण: 14.73 करोड़
नई बाजार बोहावार मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत: 14.47 करोड़
गोरखपुर में वीवीपैड के भंडारण के लिए गोदाम का निर्माण: 2.32 करोड़
राजकीय मूक बधिर विद्यालय गोरखपुर के विद्यालय एवं हॉस्टल भवन का निर्माण: 4.23 करोड़
स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज गोरखपुर के विद्यालय एवं हॉस्टल एवं कार्मिक आवास: 8.81 करोड़
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें