फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया मार्ग की सुस्त रफ्तार पर सीएम ने जताई नाराजगी, अफसरों को दी कार्रवाई की चेतावनी

Wed, 17 Feb 2021 11:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन का काम सुस्त पाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अफसरों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने चेताया कि 31 मार्च तक मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया के साथ ही मेडिकल कॉलेज रोड का भी काम पूरा नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। लोनिवि के अफसरों ने आश्वस्त किया कि हर हाल में एक मार्च तक शहरी सीमा तक जंगल कौड़िया फोरलेन का काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार की देर शाम गोरखनाथ मंदिर में प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग समेत कुछ अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने काम की रफ्तार धीमी होने की वजह पूछी तो लोनिवि के अफसरों ने बताया कि ट्रैफिक की वजह से दिन में काम तेजी से नहीं हो पा रहा है। रात में ही रफ्तार बढ़ पा रही है।

उन्होंने बताया कि बिजली विभाग को पोल और तार शिफ्ट करने थे, मगर उनकी धीमी रफ्तार से सड़क का काम भी प्रभावित हो रहा है। इसपर मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग को जल्द अपने हिस्से का काम पूरा करने का निर्देश दिया। इसी तरह उन्होंने गोरखपुर-वाराणसी मार्ग की समीक्षा करते हुए उसमें भी तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही हिदायत दी कि अब कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिड़ियाघर की समीक्षा के दौरान अफसरों ने बताया कि तीन मार्च तक सभी जानवर आ जाएंगे। इसके बाद कभी भी लोकार्पण किया जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि अब तक कौन-कौन से जानवर आ गए हैं। बैठक के दौरान डीएम ने फंड के अभाव में कुछ योजनाओं की प्रगति धीमी पड़ने की जानकारी दी, जिसपर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जल्द ही फंड मिल जाएगा।
 
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन की धीमी रफ्तार पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है। लोक निर्माण विभाग को 31 मार्च तक इस सड़क के साथ ही मेडिकल कॉलेज फोरलेन का भी निर्माण कार्य पूरा करने की हिदायत दी है। इसी तरह सीएम ने जिले की अन्य परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। चिड़ियाघर के बारे में भी सीएम ने जानकारी ली। मार्च महीने में ही इसके लोकार्पण की तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें