यूपी के सीएम आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए थे। अपने दौरे के दूसरे दिन यानि रविवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में नाबार्ड की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। यहां निरीक्षण के दौरान उनकी नजर एक सब्जी पर पड़ी और वह चौंक गए। उन्होंने तुरंत किसान से पूछा कि इसे आपने कैसे उगाया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल सीएम योगी कुशीनगर कृषि उत्पादक संगठन की ओर से लगाए स्टॉल पर भी पहुंचे। इस संगठन में कार्यरत 40 फीसदी लोग दिव्यांग हैं। इनके पास 400 हेक्टेयर सर्टिफाइड जमीन है। जहां ये लोग आटा, चावल, धनिया, मिर्ची, खाद्य तेल का गुणवत्ता युक्त उत्पादन करते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सात फिट की लौकी देखकर चौंक गए सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
सात फीट लंबी लौकी देख पूछा, कैसे उगाए इसे
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से लगाए गए स्टॉलों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री एक स्टॉल पर सात फीट की लौकी देखकर ठिठक गए। किसान से पूछा इतनी लंबी लौकी कैसी उगा लिए। किसान ने बताया कि उसे कहीं से दो बीज मिले थे। उसे उपचारित करने के बाद लगाया गया। उससे एक सौ पच्चीस लौकी पैदा हुई है।
4 of 5
thyrhy
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा चना जिसमें घुन नहीं लगता
ललितपुर की फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी ने अपने स्टॉल पर नाबार्ड से सर्टिफाइड गेहूं और चने का बीज रखा था। कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि अन्य कंपनियां गेहूं का बीज 6 से 7 हजार रुपये क्विंटल देती हैं। हम उसे किसानों को तीन से चार हजार रुपये क्विंटल देते हैं। वहीं, चना ऐसा है में घुन नहीं लग सकता है।
जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
दिव्यांगों ने खेती को बनाया आमदनी का जरिया
निरीक्षण के दौरान सीएम कुशीनगर कृषि उत्पादक संगठन की ओर से लगाए स्टॉल पर भी पहुंचे। इस संगठन में कार्यरत 40 फीसदी लोग दिव्यांग हैं। इनके पास 400 हेक्टेयर सर्टिफाइड जमीन है। जहां ये लोग आटा, चावल, धनिया, मिर्ची, खाद्य तेल का गुणवत्ता युक्त उत्पादन करते हैं। सीएम स्टॉल पर पहुंचे तो वहां मौजूद दिव्यांग संतोष व पप्पू ने विभिन्न जानकारी दी।