फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग व अन्य सुविधाएं 50 साल के दृष्टिगत करें तैयार: सीएम योगी आदित्यानाथ

Wed, 02 Jun 2021 03:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

अगस्त में थी टेंडर खोलने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने कहा इसके पहले करें तैयारी। कमिश्नर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में एकीकृत मंडलीय कार्यालय का प्रजेंटेशन दिया।
 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकीकृत मंडलीय कार्यालय के प्रजेंटेशन के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा, अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की जाए। पार्किंग के साथ ही अन्य सुविधाओं को भी अगले 50 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर पूरा किया जाए।
विज्ञापन


कोरोना का प्रभाव कम होते ही शासन-प्रशासन विकास कार्यों को भी गति देने में जुट गया है। मंगलवार को कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और जीडीए सचिव राम सिंह गौतम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री के समक्ष एकीकृत मंडलीय कार्यालय का प्रजेंटेशन दिया। इसमें मुख्यमंत्री ने उप श्रमायुक्त कार्यालय परिसर में प्रस्तावित एकीकृत मंडलीय कार्यालय के निर्माण कार्य शुरू करने के बारे में जानकारी मांगी। 

उन्हें बताया गया कि अगस्त में टेंडर खोलने की तैयारी है। इसपर सीएम ने पहले ही टेंडर खोलने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने उन्हें आश्वस्त किया कि आईआईटी रुड़की से रिपोर्ट मंगा कर यह प्रक्रिया अगस्त के पहले पूरी करा ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां अधिवक्ताओं के चैंबर्स प्रस्तावित हैं वहां उनके और वादकारियों के लिए अगल से पार्किंग की व्यवस्था की जाए और यह ध्यान रखा जाए कि वहां जरूरत के हिसाब से सभी की गाड़ियां आसानी से पार्क हो सकें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले गोरखपुर व वाराणसी मंडल में होगा कार्यालय का निर्माण

मंडल स्तर के सभी अफसरों के कार्यालय अब एक ही जगह होंगे। इस बारे में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रदेश के भीतर सबसे पहले गोरखपुर और वाराणसी मंडल में एकीकृत सरकारी कार्यालय का निर्माण शुरू होगा। इसके बाद दूसरे सभी मंडलों में भी एकीकृत सरकारी कार्यालय परिसर तैयार किया जाएगा। मंडल स्तरीय अधिकारियों का यह एकीकृत कार्यालय ऑडिटोरियम, वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम, पार्किंग, पेपरलेस वर्किंग आदि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके बनने से जनता को काफी सुविधाएं होंगी। अपने काम के लिए उन्हें अलग-अलग दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अधिकारियों की आसानी से उपलब्धता रहेगी और उनकी जवाबदेही भी सुनिश्चित की जा सकेगी। विभिन्न कार्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेंगे तो वहीं आवागमन में होने वाले ईंधन और समय की बर्बादी भी कम की जा सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें