मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के आला अधिकारियों से कहा कि होली पर शांति व्यवस्था नहीं बिगड़नी चाहिए। कहीं गड़बड़ी मिले तो कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखें। होलिका दहन को लेकर कोई विवाद न हो। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
मुख्यमंत्री रविवार को कुशीनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होेंने जिले के आला अधिकारियों के साथ पीठाधीश्वर कक्ष में बैठक कर होली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जिन क्षेत्रों में प्रदर्शन हुए, वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतें।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने सीएम को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। बताया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। शांति कमेटी के साथ थानावार और चौकीवार बैठकें की गई हैं। एडीजी जोन ने बताया कि बताया कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया है।