फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, प्रदेश की पहली पीएसी महिला बटालियन के परिसर की नींव रखी

Sun, 09 Feb 2020 09:56 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सीएम सोगी ने पीएसी महिला बटालियन के परिसर की नींव रखी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पीएसी की तीन महिला बटालियन का गठन होगा। पीएसी की यह बटालियन महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इसके जरिए प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का एक बेहतर माहौल बनेगा। गोरखपुर से इसकी शुरुआत हो रही है। इसके अलावा लखनऊ और बदायूं में भी पीएसी की महिला बटालियन का गठन होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर को 562 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को तोहफा दिया। उन्होंने यूपी में पहली पीएसी महिला बटालियन के परिसर की नींव रखी। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल का भी शिलान्यास किया।

खाद कारखाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अच्छी कानून व्यवस्था और सुरक्षा की बेहतर स्थिति से निवेश और विकास का बेहतर माहौल बनता है। यह दक्ष पुलिसकर्मियों की बदौलत संभव है। इसी को ध्यान में रखकर ही पुलिस की बेहतर ट्रेनिंग को प्राथमिकता में रखा गया है।
विज्ञापन


इसके पूर्व अपर सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सांसद रवि किशन, नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, मेयर सीताराम जायसवाल, विधायक विपिन सिंह, संत प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें