फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल फुलबॉल खिलाड़ी के लिए सीएम योगी ने बढ़ाया मदद का हाथ, केजीएमयू में हुआ सफल ऑपरेशन

Fri, 19 Feb 2021 10:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीपीगंज
विज्ञापन
घायल फुलबॉल खिलाड़ी साजन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केजीएमयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहे गोरखपुर के पीपीगंज निवासी फुटबॉल खिलाड़ी साजन गुप्ता की हालत का स्वत: संज्ञान मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया है। मामले में केजीएमयू के डॉक्टरों को बेहतर ईलाज के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उनकी आर्थिक मदद के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। केजीएमयू के चिकित्सकों के मुताबिक साजन का ऑपरेशन सफल रहा और उसकी हालत में सुधार है। उसे आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


पीपीगंज के तिघरा निवासी साजन (22) पांच भाइयों में सबसे छोटा है। उसके पिता रामप्रीत गुप्ता फेरी करते हैं। कुशीनगर में 10 फरवरी को मैच के दौरान पेट में सरिया घुसने के बाद गंभीर अवस्था में उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। 

इलाज में आर्थिक स्थिति आड़े आ रही थी। इसके बाद पीपीगंज के कुछ युवाओं  चंचल सिंह और उनके साथियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से साजन की मदद के लिए क्राउड फंडिंग की शुरूआत की। जिस पर पीपीगंज के नगर वासियों ने ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से धनराशि देकर मदद की। 
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी जब सीएम कार्यालय को हुई, तो साजन की आर्थिक मदद के लिए निर्देश जारी किए गए। साथ ही उचित ईलाज के लिए केजीएमयू के चिकित्सकों को भी निर्देश जारी किया गया। केजीएमयू के ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि साजन का आपरेशन सफल रहा है और उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें