फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Women's Day पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, कहा- महिला स्वस्थ, तो परिवार स्वस्थ

Sun, 08 Mar 2020 12:49 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और हमारा मंत्र है 'महिला स्वस्थ, तो परिवार स्वस्थ'। आज होने वाला आरोग्य मेला हमारी मातृशक्ति के सम्मान, अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण को समर्पित है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि आपकी सरकार 8 मार्च को जन्म लेने वाली बालिकाओं को उपहार व मां को पोषण युक्त आहार भी उपलब्ध कराएगी।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और श्री होलिकोत्सव समिति गीतानगर की ओर से 10 मार्च को होली के मौके पर भगवान नरसिंह की रंग भरी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। यह जानकारी आयोजन समिति के आत्मा सिंह ने दी थी।

उन्होंने बताया कि इस बार मंगलवार को अबीर-गुलाल और रंगों के बीच शोभायात्रा की शुरुआत सुबह 8:30 बजे घंटाघर से होगी। शोभा यात्रा से पहले संघ की शाखा लगेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को संबोधित करेंगे। उसके बाद गीत और प्रार्थना होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठाधीश्वर के तौर पर भगवान नरसिंह की आरती कर रथ पर सवार होंगे। फिर रंग-गुलाल खेलते हुए शोभा यात्रा आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन


समिति के अरुण प्रकाश मल्ल ने बताया कि शोभा यात्रा घंटाघर से निकलकर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए घंटाघर लौटकर समाप्त होगी। शोभायात्रा में नशा कर शामिल होना, नीले और काले रंग के गुब्बारों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें