फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने गोरखपुर की साक्षी पांडेय के सवाल का दिया जवाब, बोले- 'दुनिया में छा गया है टेराकोटा'

Mon, 15 Feb 2021 01:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
संवाद भवन में ऑनलाइन सीएम योगी से संवाद करती प्रतियोगी छात्रा साक्षी पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए सोमवार को लखनऊ से अभ्युदय योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान गोरखपुर से कमिश्नर, डीएम, सीडीओ समेत कई आला अफसर और चार मेधावी छात्र व तीन विषय विशेषज्ञ भी कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगी छात्रा साक्षी पांडेय से संवाद किया।

विज्ञापन


अभ्युदय योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतियोगी छात्रा साक्षी पांडेय से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ओडीओपी की योजना परंपरागत उत्पाद से आत्मनिर्भरता की राह और लक्ष्य प्राप्ति आसान कर रही है। इसी प्रयास का नतीजा है कि आज गोरखपुर का ओडीओपी टेराकोटा पूरी दुनिया में छा गया है।

सीएम योगी ने साक्षी की ओर से ओडीओपी योजना शुरू करने की वजह के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ओडीओपी को बढ़ावा देने का ही नतीजा है कि आज चीन के दीपों और लक्ष्मी-गणेश की जगह लोग टेराकोटा का दीप जला रहे हैं, उसी के बने लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि लघु, मध्यम और छोटे उद्योगों के माध्यम से आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने में ओडीओपी योजना बेहद कारगर साबित हो रही है। इस योजना की खूबियों को ध्यान में रखकर ही केंद्र सरकार ने इसे यूनियन बजट में स्थान दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें