फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi In Gorakhpur: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति की बधाई, बोले- रोजाना लगाएं वैक्सीन की 25 लाख डोज

Fri, 14 Jan 2022 10:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री गुरुवार की शाम गोरखपुर पहुंचे। देर रात उन्होंने खिचड़ी मेले की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले ही किसी आयोजन में शामिल हों।  
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव की तारीखों के एलान व आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे। देर शाम गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पर्व मनाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में वैक्सीन की रोजाना 25 लाख डोज लगाने के लक्ष्य के साथ काम किया जाना चाहिए।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी शनिवार को गुरू गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर रविवार की सुबह लखनऊ चले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने देर रात खिचड़ी मेले की तैयारियों की जानकारी ली, मेला परिसर का निरीक्षण भी किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रयागराज के माघ मेले व मकर संक्रांति की तैयारियों की समीक्षा भी की है। मुख्यमंत्री ने माघ माह व मकर संक्रांति पर लगने वाले मेलों व नदियों में सामूहिक स्नान से बचने की अपील की है। साथ ही कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले ही किसी आयोजन में शामिल हों। वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट साथ में रखना है। आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लेकर ही प्रयागराज के माघ मेले में जाना है। मेले में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कोरोना का टीकाकरण बढ़ाने का निर्देश दिया है।

नहीं लगेगा जनता दरबार

आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार शुक्रवार को नहीं लगेगा। इससे पहले हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगता रहा है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जो शिकायतें आती हैं, उन्हें संबंधित विभागों को भेजा जाता है। किसी मामले में फोन करके निस्तारण की बात नहीं कही जाती है। इससे पहले शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कैंप कार्यालय के प्रभारी मोती सिंह संबंधित अधिकारी को फोन करते थे। पर अब ऐसा नहीं है। आचार संहिता ने हाथ बांध दिए हैं।

सीएम को रिसीव करने नहीं पहुंचा कोई अफसर

आचार संहिता का पालन करते हुए गुरुवार को देर शाम मुख्यमंत्री को गोरखपुर एयरपोर्ट पर रिसीव करने कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। सीएम का काफिला सड़क मार्ग से गोरखनाथ मंदिर तक गया। सुरक्षा में लगे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का काफिला सुरक्षित गोरखनाथ मंदिर तक पहुंचाया। इससे पहले कमिश्नर, डीएम, एडीजी, एसएसपी गोरखपुर एयरपोर्ट जाकर मुख्यमंत्री को रिसीव करते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें