फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- 'राम का अस्तित्व नकारने वाले अब कर रहे राम-राम'

Sun, 03 Jan 2021 03:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मंचासीन सीएम योगी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर क्लब में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर क्लब में चौरीचौरा, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवां एवं कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 575 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए हर्ष हो रहा है। इसका लाभ सभी को मिलेगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को उनके प्रयास के लिए धन्यवाद दिया।

सीएम योगी ने कहा कि विकास हम सब की प्राथमिकता होनी चाहिए। विकास हम सबके जीवन मे परिवर्तन लाएगा। रोजगार के अवसर लाएगा। उन्होंने कहा कि अब देश में चारों तरफ परिवर्तन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश ने साथ मिलकर काम किया। कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आज भारत पहला देश है जिसने कोविड-19 की दो वैक्सीन एक साथ लॉन्च कर दी हैं। आज भारत ने दुनिया के सामने साबित कर दिया है, दुनिया में एक वैक्सीन आई है और भारत एक साथ दो वैक्सीन लॉन्च कर रहा है। इस बड़े कार्य के कारण भी भारत पूरे विश्व में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे प्रदेश में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपने लाभ के लिए भगवान राम तक को नहीं छोड़ते हैं। जो लोग कभी भगवान श्रीराम को नकारते थे अब वही लोग कहने लगे हैं कि भगवान राम तो सबके हैं। यह बड़ा परिवर्तन प्रदेश में चारों तरफ दिखने लगा है। जब सोच सकारात्मक होगा तो देश आगे की ओर बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें