फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी, इसी से मिली इंसेफेलाइटिस पर विजय : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी, इसी से मिली इंसेफेलाइटिस पर विजय : योगी
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वच्छ समाज ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार बनता है। साफ-सफाई केवल सरकार का काम नहीं बल्कि व्यक्ति, परिवार और समाज की भी जिम्मेदारी है। हर इकाई को इस अभियान के साथ जुड़ना होगा। समूह भाव से किए गए कार्य से न केवल बेहतर परिणाम मिलेगा बल्कि श्रेष्ठ जीवन का मार्ग भी प्रशस्त होगा। स्वच्छता के बलबूते ही हमने इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी पर विजय हासिल की है।
मुख्यमंत्री मंगलवार को ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय समारोह के दूसरे दिन ऑनलाइन संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। गोरखनाथ मंदिर में ‘स्वच्छ भारत अभियान एवं हमारा स्वास्थ्य’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के स्वस्थ भारत मिशन से स्वस्थ और स्वच्छ समाज का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के ऋषियों से लेकर वर्तमान सरकार तक ने इसे जीवन का हिस्सा बनाने की कोशिश की है। महात्मा गांधी ने तो अपनी संपूर्ण कार्य पद्धति में स्वच्छता और संयम को महत्व दिया और इसके लिए जन-जन को प्रेरित किया। ऐसे में समाज को स्वच्छ बनाने में सभी को अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी तभी पूरा समाज स्वस्थ हो सकेगा। महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ ने स्वच्छता और पर्यावरण को अपने जीवन का ध्येय बनाया।
विज्ञापन

10 करोड़ से ज्यादा शौचालय निर्माण सरकार का भागीरथ प्रयास
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें आज स्वच्छ भारत मिशन से एक समृद्ध व सशक्त भारत के निर्माण का भागीरथ प्रयास कर रहीं हैं। केंद्र सरकार ने बीते छह वर्ष में 10 करोड़ से अधिक शौचालय का निर्माण कराया गया है, जो न केवल एक रिकॉर्ड है बल्कि स्वच्छता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का परिचायक भी है। इसके माध्यम से चर्मरोग और विषाणुजनित तमाम रोगों को नियंत्रित करने में सफलता हासिल हुई है।
स्वच्छता अभियान ने समाज को दी नई दिशा: डॉ. जीएन सिंह
गोरखपुर। मुख्य वक्ता देश के पूर्व औषधि महानियंत्रक डॉ. जीएन सिंह ने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। यही वजह है कि हमारे ऋषि-मुनि और गोरक्षपीठ के संत हजारों वर्षों से लोगों को इसके प्रति जागरूक करते आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता अभियान भी उसी प्रयास की महत्वपूर्ण कड़ी है और मानव समाज को नई दिशा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने अभियान के तहत सभी घरों में शौचायल बनवाकर स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ा कार्य किया है। इसी के चलते पूर्वांचल में इंसफेलाइटिस जैसी बीमारी को समाप्त करने में कामयाबी मिली। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने का उपाय भी स्वच्छता ही है।
विशिष्ट वक्ता पूर्व महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. आरके श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता के लिए लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। गोरक्षपीठ प्रारंभ से ही स्वच्छता, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करती आ रही है। सभी को इससे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को एक ऐसा अभियान करार दिया, जो पूरे भारत को स्वस्थ बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह ने कहा कि जहां स्वच्छता होती है, वहां देवताओं का निवास होता है। स्वच्छता एक ईश्वरीय आह्वान है। संगोष्ठी के समापन पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत मिथिलेशनाथ, डॉ. प्रदीप राव, डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, डॉ. पवन पांडेय, डॉ. अविनाश प्रताप सिंह, बृजेश मणि मिश्र, विनय गौतम आदि मौजूद रहे। वैदिक मंगलाचरण डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी और संचालन डॉ. श्रीभगवान सिंह ने किया।
विज्ञापन

आज के कार्यक्रम
सुबह 10:30 बजे: ‘सामाजिक समरसता और संत समाज’ विषय पर संगोष्ठी। मुख्य वक्ता- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसर कार्यवाह डॉ. कृष्ण कुमार और विशिष्ट वक्ता- उच्चतर सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा।
शाम तीन बजे बजे: श्रीरामकथा ज्ञानयज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें