गोरखपुर। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर 415 महिलाओं चयन कर उसका रिजल्ट दो सप्ताह पहले घोषित कर दिया गया। अब शनिवार से इनको नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री देंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव कुमार मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के हाथों जिन पांच महिलाओं को नियुक्ति पत्र मिलेगा, उसमें कौड़ीराम, गोला, सहजनवां, पिपराइच एवं शहर परियोजना से एक एक चयनित का नाम दिया गया है। इसके बाद 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र 22 अप्रैल को एक अन्य समारोह में जनप्रतिनिधियों के हाथ से ही दिलाया जाएगा। डीपीओ ने बताया कि जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चयन हुआ है, अभी उनकी ट्रेनिंग की तिथि तय नहीं हुई है। 128 सहायिकाओं को प्रमोशन देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाया गया है, उनकी ट्रेनिंग ग्राम्य विकास संस्थान चरगावा में होने जा रही है।