फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम डैश बोर्ड : नवंबर में सड़क निर्माण में गोरखपुर प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

232 कार्य स्वीकृत हुए और इसके सापेक्ष 67 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि उपलब्ध
शहर ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी दिख रही सड़कों की शृंखला

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर ही नहीं, अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों की नई शृंखला तैयार हुई है। सीएम डैश बोर्ड की नवंबर माह की रैंकिंग में सड़क निर्माण के मामले में गोरखपुर पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है। नवंबर माह तक ग्रामीण सड़कों के निर्माण पर करीब 53 करोड़ रुपये खर्च कर 217 कार्य पूरे किए गए।

प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से 30 नवंबर तक गोरखपुर मंडल में ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के नोडल विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अंतर्गत 808 कार्य स्वीकृत हुए। 116 करोड़ रुपये से अधिक के व्यय से ये सभी कार्य लगभग पूर्ण भी हो चुके हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के नोडलशिप में इस वित्तीय वर्ष के लिए गोरखपुर में सड़क निर्माण के लिए कुल 232 कार्य स्वीकृत हुए हैं और इसके सापेक्ष 67 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी मुख्य मार्गों को जहां फोरलेन में चौड़ीकृत किया गया है, वहीं गांव-गांव भी पक्की सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगमता में वृद्धि की गई है। फोरलेन निर्माण और प्रमुख सड़कों के कार्य में लोक निर्माण विभाग के साथ ही देहात क्षेत्र या अपेक्षाकृत कम लंबाई की सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नोडल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसकी मॉनिटरिंग सीएम डैशबोर्ड की ओर से भी की जाती है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि अन्य विकास कार्यों का भी नियमित पर्यवेक्षण कर यह प्रयास किया जाएगा कि अधिकतर मामलों में जनपद टॉप लिस्ट में शामिल हो।
-
एक अप्रैल 2025 से 30 नवंबर तक सड़क निर्माण की स्थिति
जिला कार्यपूर्ण (व्यय-लाख रु.)

गोरखपुर 217 5294.95

देवरिया 272 2751.42

कुशीनगर 244 2667.34

महराजगंज 60 954.21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें