फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने कल आ सकते हैं सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- महंत दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि समारोह में मौजूद रहेंगे योगी
विज्ञापन

- मंगलवार से शुरू हो रहे श्रीमद्भागवत महापुराण के लिए शोभायात्रा में भी होंगे शामिल



संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर 27 सितंबर से तीन अक्तूबर तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें कई संत, धर्माचार्य और विद्वतजन शामिल होंगे। उद्घाटन एवं समापन अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले 26 सितंबर को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भी आयोजन होगा, जिसके शुभारंभ में मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री के सोमवार को आने की संभावना है।
यह जानकारी गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी कमलनाथ महराज ने दी। उन्होंने बताया कि पुण्यतिथि समारोह में समाज एवं राष्ट्र की ज्वलंत समस्याओं पर लोग अपने विचार रखेंगे। इससे पहले 26 सितंबर से दो अक्तूबर तक अपराह्न तीन बजे से छह बजे तक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा-ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा व्यास भागवत भास्कर श्रीकृष्ण चंद शास्त्री कथा सुनाएंगे। कथा गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ 26 सितंबर को दोपहर दो बजे शोभायात्रा से होगी। इसमें मुख्यमंत्री के अलावा मंदिर के साधु, संत, पुजारी एवं अन्य प्रमुख कर्मचारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें