फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर नहीं होगा कार्यक्रम, सीएम योगी ने दी ये खास सलाह

Fri, 03 Jul 2020 08:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
gorakhnath temple - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर हर बार की तरह होने वाला कार्यक्रम इस बार नहीं होगा। ऐसा इस लिए कि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मंदिर में हर बार के कार्यक्रम में शामिल हाने वाले लोगों को गुरु पूर्णिमा पर शुभकामना संदेश भेजा जा रहा है। इस शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री लोगों को शुभकामनाएं देते हुए अपील कर रहे हैं कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए सभी लोग गुरु पूर्णिमा महोत्सव को अपने घर पर परिवार के साथ मनाएं।

विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर में गुरु शिष्य के परंपरागत पर्व गुरू पूर्णिमा आषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, संवत 2077 तद्नुसार पांच जुलाई को मनाया जाएगा। मंदिर से जुड़े विनय गौतम ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री के गोरखनाथ मंदिर आने की संभावना है लेकिन गुरु पूर्णिमा पर किसी तरह का सार्वजनिक कार्यक्रम मंदिर में आयोजित नहीं होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

हजारों की संख्या में पहुंचते थे शिष्य

गुरु पूर्णिमा के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए मंदिर पहुंचने वाले हजारों की संख्या में अपने शिष्यों को आर्शीवाद देते थे। लेकिन, इस बार कोरोना के कारण किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक है। ऐसे में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से इस बार गुरु पूर्णिमा पर किसी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें