गोला (गोरखपुर)। कस्बे से बीते शनिवार की शाम लापता दो बालकों का छह दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। बालकों के परिवार के लोग काफी परेशान हैं। वे रिश्तेदारों से लेकर परिचितों तक से बच्चों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उनके घरों में चूल्हे तक नहीं जल रहे हैं। परेशान परिवार ने मासूमों को बरामद कराने की गुहार लगाई है।
कस्बा के बड़ी मस्जिद के पास वार्ड संख्या सात के रियाज अहमद (8 वर्ष ) पुत्र एहसान अपने दोस्त और ननिहाल में रहे रहे असद (10 वर्ष) पुत्र स्व नौसाद निवासी फूलपुर, जिला आजमगढ़ के साथ शनिवार की शाम प्राथमिक विद्यालय के अंदर खेल रहे थे। रात लगभग 8 बजे जब वह दोनों घर नहीं पहुंचे तो दोनों के परिजन ने तलाश शुरू किया लेकिन वे नहीं मिले तो पुलिस को सूचना दी। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है।