फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक हफ्ते और सुहाना बना रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मई महीने में लगातार बादलों की आवाजाही के कारण मंगलवार को भी मौसम खुशगवार रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक हफ्ते तक मौसम सुहाना बना रहेगा। इस दौरान धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

29 अप्रैल से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई है। पिछले एक हफ्ते में चार दिन बारिश हुई है। आसमान में बार-बार बादल घिरने, बारिश और पछुआ हवाओं के कारण तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के कारण एक हफ्ते से तापमान भी अधिकतम 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मंगलवार को तापमान अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.1 डिग्री कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 18.9 रहा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। आर्द्रता अधिकतम 91 और न्यूनतम 57 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस वजह से उमस महसूस की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक, नौ मई तक आसमान में बादल घिरे रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। उसके बाद आठ मई को आसमान साफ रहेगा लेकिन नौ को फिर बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें