फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आसमान में छाए रहे बादल, हुई हल्की बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कई दिन बाद शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। जनपद के कई हिस्सों में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी की मात्रा इतनी कम थी कि गेज पर इसे मापा नहीं जा सका।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अब 27 और 28 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। उसका असर गोरखपुर में भी दिख सकता है। शनिवार को बूंदाबांदी की मात्रा इतनी कम रही कि इससे किसी प्रकार का फायदा या नुकसान नहीं हुआ। कुछ देर के लिए छींटे पड़े। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि अगले दो दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
शनिवार को तापमान अधिकतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें