युवा कांग्रेस की ओर से दाउदपुर में सफाई सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। युवा कांग्रेस की ओर से सफाई करने वाले कर्म वीरों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें कोरोना वायरस से बचाव संबंधी विभिन्न सामान भी दिए गए। मंगलवार को दाउदपुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिजीत पाठक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र मोहन तिवारी ने कहा कि यह सम्मान कोरोनावायरस से लड़ने वाले योद्धाओं का सम्मान है। इनकी बदौलत पूरे शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर हो पाती है जिससे कोरोनावायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने में भी मदद मिलती है। इस दौरान सफाई सुपरवाइजर बेचन गुप्ता को भी सम्मानित किया गया । साथ ही सफाई सुपरवाइजर समेत 21 सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र,मास्क,सेनेटाइजर,एवं खाद्य सामग्री भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सुमित पांडेय,केतन तिवारी आदि युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।