फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ओवरहेड टैंक की करें सफाई, लीकेज की तत्काल मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने पेयजल और खिचड़ी मेला को लेकर दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था और खिचड़ी मेला को लेकर मंगलवार को नगर निगम सभागार में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। मेयर ने महाप्रबंधक जलकल को निर्देश दिए कि शहर में जहां-जहां निर्माण कार्य चल रहा है, वहां नगर निगम की पाइपलाइनों में किसी भी प्रकार की लीकेज होने पर उसकी तत्काल मरम्मत सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही सभी ओवरहेड टैंक, नलकूपों आदि की नियमित सफाई और क्लोरीनेशन कराने के निर्देश दिए।
बैठक में पेयजल व्यवस्था, मेला तैयारियों और ठंड से राहत के उपायों पर चर्चा की गई। मेयर ने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं जलापूर्ति से संबंधित लीकेज या अन्य समस्या हो तो नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 8810709390 पर तत्काल सूचना दें। खिचड़ी मेले की तैयारियों को लेकर मेयर ने कहा कि साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था समय से पूर्ण की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि खिचड़ी मेला हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसे सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। ठंड को देखते हुए मेला क्षेत्र, रैन बसेरों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव, कंबल वितरण और गर्म पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और जरूरतमंदों की सुरक्षा पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, अतुल कुमार, प्रमोद कुमार, महाप्रबंधक जलकल रघुवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें