फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में खेलेंगे शहर के अथर्व

Wed, 29 Nov 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
15 से 25 दिसंबर के बीच चेन्नई में आयोजित होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

पहली बार शहर से किसी खिलाड़ी का हुआ है नेशनल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर के पवन विहार कॉलोनी, झरना टोला निवासी अथर्व पटेल का चयन 61वें नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता चेन्नई में 15 से 25 दिसंबर तक आयोजित होगी।
प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक संतोष पटेल के पुत्र अथर्व का चयन पांच से सात वर्ष आयु वर्ग में नेशनल चैंपियनशिप में लिए हुआ है। इस आयु वर्ग में प्रदेश के कुल छह खिलाड़ी चयनित हुए हैं। छह वर्षीय अथर्व पटेल ने स्केटिंग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में एक नवंबर को आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर उन्होंने नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। बता दें कि अथर्व शहर के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने रोलर स्केटिंग के नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। अथर्व की इस उपलब्धि पर कोच सनी जायसवाल, शुभम गुप्ता, संध्या गुप्ता, रमेश गुप्ता आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें