फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: एक महीने में 80 लाख का नारियल पानी पी गए गोरखपुर शहरवासी

Wed, 09 Jun 2021 02:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गर्मी से निजात पाने के साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खूब हो रही नारियल पानी की खपत, पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा से होती है शहर में नारियल पानी की आवक।
विज्ञापन
नारियल पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी से निजात पाने के साथ ही कोरोना काल में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए शहरवासी इन दिनों नारियल पानी खूब पी रहे हैं। पिछले एक महीने में लगभग 70 से 80 लाख रुपये का नारियल पानी की खपत शहर में हो गई। नारियल की मांग बढ़ने से इसके ठेले भी अब जगह-जगह नजर आने लगे हैं।

विज्ञापन


महेवा मंडी में नारियल व्यवसाय से पांच बड़े आढ़ती जुड़े हैं। नारियल थोक व्यापारी गोरख प्रसाद ने बताया कि आम दिनों में दो से तीन दिन में एक आढ़ती के पास एक ट्रक नारियल पानी की आवक थी।

उसे बेचने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस समय प्रतिदिन दो से तीन ट्रक नारियल की आवक मंडी में हो रही है। बड़े ट्रक में 20 हजार नारियल जबकि छोटी गाड़ियों में दस हजार पीस नारियल बंगाल एवं उड़ीसा से आता है।
विज्ञापन


नारियल के फुटकर व्यापारी सुनील ने बताया कि पहले जहां दो सौ नारियल की बिक्री प्रतिदिन होती थी, वहीं अब करीब 500 पीस नारियल बिक जाते हैं।
 

विज्ञापन

नारियल पानी के दाम

  • थोक में नारियल पानी प्रति पीस- 30 से 35 रुपये
  • फुटकर में नारियल पानी प्रति पीस- 50 से 60 रुपये
  • पिछले एक महीने में नारियल की बिक्री - 70 से 80 लाख रुपये

नारियल पानी पीने के फायदे
  • नारियल का सूखा हिस्सा हो या पानी वाला, दोनों ही सेहत के लिए कारगर है।
  • नारियल इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है।
  • इसमें पाए जाने वाल तत्व बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकता है।
  • एक नारियल में 200 से 300 मिली पानी होता है।
  • इसे लो कैलोरी ड्रिंक भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • इसमें अमीनो एसिड, एंजाइम, बी कांप्लेक्स, विटामिन सी सहित कई तत्व पाए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें