फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई : नौवीं से बारहवीं का सिलेबस घटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएससीई : नौवीं से बारहवीं का सिलेबस घटाया
विज्ञापन

गोरखपुर। द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से कोरोना संकट को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। बोर्ड ने नौंवी से बारहवीं तक के पाठ्यक्रम को छोटा करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसकी सूचना शहर के 18 विद्यालयों में पहुंच चुकी है। बदलाव की पूरी जानकारी वेबसाइट www.cisce.org पर भी अपलोड हुई है। विद्यार्थी इसे ऑनलाइन चेक करके अपनी आगे की पढ़ाई की तैयारियां शुरू कर सकते हैं।
बोर्ड ने कहा है कि कोरोना संकटकाल ने लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। तीन महीने से स्कूल बंद हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से स्कूल प्रबंधन बच्चों को पढ़ा रहे हैं। मगर धीरे-धीरे ये सत्र अब छोटा होता जा रहा है। ऐसे में अगर चरणबद्ध तरीके से तैयारी नहीं कि गई तो बच्चों का साल बर्बाद हो सकता है। इसलिए बोर्ड ने खुद ही पाठ्यक्रम को छोटा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी को लेकर बोर्ड ने नौंवी से बारहवीं तक के सिलेबस को छोटा किया है। इसकी पूरी जानकारी बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इसका अध्ययन किया जा रहा है। इसकी सूचना जल्द से जल्द विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाएगी।
-फादर सीबी जोसेफ, संयोजक, गोरखपुर जोन, सीआईएससीई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें