फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस : गिरजाघरों में हुई प्रार्थनाएं, गूंजते रहे कैरल

विज्ञापन
क्रिसमस के अवसर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां बृहस्पतिवार को महानगर के सभी गिरजाघरों में क्रिसमस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। गिरजाघरों में विश्वासियों की भीड़ उमड़ी और आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस अवसर पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं हुईं। विभिन्न गिरजाघरों पर लोगों ने कैंडल जलाए। इस दौरान मेले जैसा दृश्य रहा। कैरल गूंजते रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह नए कपड़े पहनकर गिरजाघरों में विशेष आराधना सभा में मसीही समुदाय के लोगों ने शिरकत की। केक खिलाकर एक दूसरे को मेरी क्रिसमस कहा। भव्य रूप से सजे गिरजाघरों और घरों में संगीत और प्रभु यीशु के गीत गूंजते रहे। क्रिसमस के अवसर पर पीस टर्बनिकल चर्च मयूर विहार के बिशप लविंग मुरार ने कहा कि मजूसियों ने संसार को सबसे अच्छा तोहफा दिया। सेंट थॉमस चर्च धरमपुर के पुरोहित संजय विंसेंट, फुल गोस्पल चर्च मोती पोखरा के पास्टर एबी लाल ने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी।

विश्व शांति की मंगल कामना की

सेंट जान चर्च बशारतपुर के पुरोहित रेव्ह रोशन लाल ने बाइबिल का पाठ कर प्रभु यीशु के जन्म उत्सव पर प्रकाश डाला। क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक, सेंट एंड्रयूज चर्च कौवा बाग, ल्यूक चर्च राप्तीनगर, पीस टर्बिनिकल चर्च मयूर विहार, फुल गॉस्पल चर्च मोती पोखरा, मसीही कलीसिया चर्च खरैया पोखरा, सेंट एंथोनी चर्च धर्मपुर, सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर, सेंट मार्क चर्च स्टैनपुर पादरी बाजार, सेंट मार्टिन चर्च खरैया पोखरा, एबीसी चर्च राप्तीनगर, हिमालय चर्च खजांची बाजार,आदि चर्चों में प्रभु यीशु मसीह के जन्म उत्सव पर प्रकाश डाला गया। सेंट जोसेफ गिरजाघर सिविल लाइंस के पल्ली पुरोहित फादर जीजो एंटोनी ने प्रेम, शांति, आनंद पर संदेश दिया। पवित्र मिस्सा का आयोजन किया।
विज्ञापन


गिरजाघरों के बाहर रहा मेले जैसा दृश्य
गिरजाघरों के बाहर सुबह से ही मेला जैसा दृश्य रहा। लोगों ने मेले का भी आनंद उठाया। हर तरफ हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। प्रार्थना के बाद फूलों व झांकियों के साथ लोगों ने सेल्फी ली, ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। गिरजाघरों के बाहर गुब्बारे, मिठाई व विभिन्न फास्ट फूड की दुकानें लगी रहीं। सेंट जान चर्च बशारतपुर व क्राइस्ट चर्च में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर कैंडिल जलाए।
गोरखनाथ मंदिर में मेले का उठाया लुत्फ
बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले में लोगों की ज्यादा भीड़ देखी गई। बता दें कि मेले में ज्यादातर दुकानें व मनोरंजन के साधन लग चुके हैं। लोग प्रतिदिन मेले का आनंद लेना भी शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि एक जनवरी को मेला पूरी तरह से लग जाएगा। इसका ड्राई रन भी एक जनवरी को होगा। इस दिन से लोगों की ज्यादा भीड़ हो सकती है। इसके साथ ही लोगों ने रेल म्यूजियम व शहर के विभिन्न पार्कों में जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें