महिला गई मायके, घर में घुसे चोर ले उड़े नकदी-जेवर
बभनान (बस्ती)। सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात समेत नकदी उड़ा दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। गोंडा जिले के छपिया क्षेत्र के बुकना पुर गांव निवासी गीता यादव ने तहरीर में बताया है कि वह अपने परिवार के साथ मायके गई थीं। रविवार की सुबह सात बजे घर लौटीं तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। घर में सामान बिखरे पड़े थे। सामान देखे तो पता चला कि सोने के दो मंगलसूत्र, एक जंजीर, कान के दो झुमकी, दो झाला, पाजेब, एक एलसीडी टीवी, 10 हजार रुपये नकद के अलावा बर्तन आदि चोर उठा ले गए। चौकी प्रभारी कन्हैया दीक्षित ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।